हार्डवेयर क्या होते है? और इसके प्रकार कितने होते है | What is the hardware? and its type in Hindi

नमस्ते, आज हमारा भारत देश डिजिटल इंडिया की ओर कदम बड़ा रहा है और आज सभी घर मे कंप्यूटर उपलब्ध है और आज इस लेख मे आप जानेगे की कंप्यूटर हार्डवेयर क्या होते है? और इसके प्रकार कितने होते है। हार्डवेयर मे वे भाग आते है जो कंप्यूटर को पूरा करते हैं जैसे मॉनिटर, प्रिंटर, माउस, कीबोर्ड, यूपीएस, सी पी यू ,स्कैनर जैसे पार्ट्स आते है।


हार्डवेयर क्या होता है?
एक कंप्यूटर को बनाने के लिए अनेक भागो की जरुरत होती हैं जिसको जोड़ कर एक कंप्यूटर को बनाया जाता हैं। कंप्यूटर को बनाने के लिए जितने भी भाग को इस्तेमाल होता है वे सब हार्डवेयर होते हैं जैसे हार्ड डिस्क, रैम, ऑप्टिकल ड्राइव जिसमे आप सीडी या डीवीडी चलते है, कंप्यूटर की तार, प्रिंटर, स्कैनर, माउस, कीबोर्ड, यूपीएस, स्क्रीन (मॉनिटर), सी पी यू, प्रोसेसर (प्रक्रमक), फ्लैश ड्राइव (पेन ड्राइव), कार्ड रीडर, स्पीकर, माइक्रोफ़ोन, ग्राफ़िक कार्ड, साउंड कार्ड, वाईफाई राऊटर, वेब कैमरा, जॉयस्टिक आदि आते हैं और मैं एक पंक्ति मे समझाऊँ की हार्डवेयर क्या होते हैं तो हार्डवेयर वे होता है जिसको आप अपने हातो से छू कर महसूस कर करते हैं अगर हम किसी भी उपकरण को छू सकते है वे हार्डवेयर मे आते है जैसे टीवी, फ़ोन, कैमरा, चार्जर, आदि

हार्डवेयर के प्रकार कितने होते है?
जैसे की मैंने आपको ऊपर बहुत से उदहारण दिए है हार्डवेयर के, अब मे इनमे से कुछ हार्डवेयर के बारे में विस्तार से बताने वाला हु।

  1. मॉनिटर
  2. प्रिंटर
  3. माउस
  4. कीबोर्ड
  5. यूपीएस
  6. सी पी यू
  7. स्कैनर
  8. फ़्लैश ड्राइव

१. मॉनिटर
सभी कंप्यूटर, लैपटॉप, फ़ोन या किसी भी डिवाइस मे एक डिस्प्ले जरूर लगी होती है जो मानव को डिवाइस के अंदर की सभी जानकारी दिखाने का काम करती है। अभी आप जो लेख पढ़ रहे है वो भी किसी स्क्रीन की मदद से पढ़ पा रहे है। यह मॉनिटर एक हार्डवेयर डिवाइस है जिसको कंप्यूटर के साथ वीजीए तार की मदद से जोड़ा जाता है। मॉनिटर को हम अपने हातो से छू सकते है इसलिए यह हार्डवेयर डिवाइस मे आता है।

२. प्रिंटर
प्रिंटर की दुनिया मे आज सभी अच्छे से जानते है की प्रिंटर का काम क्या होता है। प्रिंटर एक हार्डवेयर डिवाइस है जो हमें आउटपुट देने का काम करता है। यह किसी सॉफ्टकॉपी दस्तावेज को कागज पर छापने का काम करता है। प्रिंटर को छुआ जा सकता है इसलिए यह हार्डवेयर डिवाइस है।

३. माउस
कंप्यूटर मे सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाना वाला सबसे महत्वपूर्ण यंत्र माउस है। इसकी मदद से कंप्यूटर को निर्देश दिए जाते है और उससे काम करवाए जाता है। माउस के निचे एक लेज़र लगी होती है जो लाल रंग की रोशनी भर फेकती है। माउस को हम अपने हातो से छूते है इसलिए यह भी एक हार्डवेयर डिवाइस है। एक माउस के बहुत प्रकार होते है जैसे उसके बटन या उसका आकार इसमे कंपनी दुवारा बदलाव किये जाते है।

४. कीबोर्ड
कीबोर्ड भी माउस की तरह सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला कंप्यूटर का मुखिये भाग है जिसके दुवारा कंप्यूटर मे कुछ लिखा जाता है। यह लेख भी कीबोर्ड द्वारालिखा गया है जिसको आप पढ़ पा रहे है। कीबोर्ड से कंप्यूटर मे इनपुट दिया जाता है जिसको कंप्यूटर बाइनरी नंबर मे ले कर इंसानी भाषा मे दिखता है।

५. यूपीएस
कंप्यूटर के साथ एक यूपीएस जरूर लगाया जाता है यूपीएस कंप्यूटर के लिए घर के इन्वर्टर के जैसा ही काम करता है। अगर आप कंप्यूटर पर जरुरी काम कर रहे है और अचानक घर से लाइट चली जाए उस समये यूपीएस आपके कंप्यूटर को बंद नहीं होने देता है यह कुछ समय तक अपनी पावर से कंप्यूटर चालू रखता है। जिससे आप अपना जरुरी डाटा या काम को सेव करने के बाद बंद कर सकते है।

६. सी पी यू
कंप्यूटर मे सी पी यू का वे भाग है जिसके दुवारा सभी हार्डवेयर डिवाइस को जोड़ा जाता है जैसे मदरबोर्ड, पावर सप्लाई, कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर, स्कैनर, मॉनिटर, आदि। आज बहुत तरीके के सी पी यू आते है जिसकी कीमत उसकी विशेषताएं पर निर्भर करती है।

७. स्कैनर
एक स्कैनर प्रिंटर का विपरीत काम करता है। यह किसी भी हार्डकॉपी दस्तावेज को स्कैन करके कंप्यूटर मे भेज कर हार्डकॉपी को सॉफ्टकॉपी मे परिवर्तित करता है। स्कैनर कंप्यूटर से अलग तार के जरिये जोड़ा जाता है और यह भी एक हार्डवेयर मे आता है।

८. फ़्लैश ड्राइव
फ़्लैश ड्राइव हार्डवेयर का इस्तेमाल आज हम सभी कर रहे है यह फ़्लैश ड्राइव किसी भी सॉफ्टकॉपी को अपने अंदर सेव रखती है और यह कंप्यूटर के यु एस बी पोर्ट मे लगायी जाती है। यह हार्डवेयर आप कंप्यूटर, मोबाइल और टीवी जैसे उपकरण मे इस्तेमाल कर सकते है।

आसान शब्द में हार्डवेयर क्या है?

अगर किसी यंत्र को आप अपने हातो से छू सकते है या हातो का इस्तेमाल करके उपयोग कर सकते है वे हार्डवेयर डिवाइस कहलाता है। चाहे वे कंप्यूटर के अंदर का भाग हो या फिर बाहर का भाग हो, वे हार्डवेयर ही कहलाएगा।
आज अापने इस लेख से हार्डवेयर के बारे मे बहुत कुछ जाना है। अगर आपके मन मे किसी डिवाइस को ले कर सवाल हो की वे हार्डवेयर है या नहीं तो आप हमसे सम्पर्क कर सकते है।
Previous Article

कंप्यूटर में ड्राइवर क्या होते है? | What are Computer Drivers? Explained in Hindi

Next Article

कैश मेमोरी क्या हैं, यह कैसे काम करती है | What is cache memory, how it works in Hindi?

Write a Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *